Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से देहरादून के लिए तीन अक्तूबर से हेली सेवाएं शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से तीन अक्तूबर से दून के लिए हेली सेवाएं शुरू हो जाएगा। डीएम आलोक कुमार पांडे ने हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद यह दावा किया है। डीएम ने बृहस्पतिवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को टाटिक हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इसी दिन अल्मोड़ा-दून के बीच हेली सेवा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा। हेली सेवा का शेड्यूल इसके बाद जारी किया जाएगा।
उन्होंने लोनिवि के ईई को निर्देश दिए कि युकाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें। हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को ठीक करने और भूस्खलन होने से जगह-जगह आए मलबे को हटाकर मार्ग चाक-चौबंद करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित होने से पर्यटन उद्योग को बल मिलने के साथ जनपद की आर्थिकी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही राजधानी दून पहुंचने में काफी कम समय लगेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement