Connect with us

उत्तराखण्ड

क्रांति दिवस पर देहरादून में विशाल रैली करेंगे गुरिल्ले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरिल्लों के लिए पारित शासनदेशों को लागू करे सरकार

गोपेश्वर। अल्मोड़ा से चली गुरिल्ला जनजागरण रथ यात्रा आज गोपेश्वर पहुंची। गुरिल्लों ने गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। नगरपालिका हाल में गुरिल्लों की सभा को संबोधित करते हुए संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्लों के आंदोलन को 17 साल हो गये हैं। 5000 दिन से अल्मोड़ा में लगातार धरना चल रहा है किंतु सरकार नौकरी, पैंशन की मांग पर कार्यवाही करना तो दूर अपने आदेश तथा समय-समय पर लिए गये निर्णय भी लागू नहीं कर रही है। इसलिए जनजागरण रथयात्रा के माध्यम से जहां गुरिल्लों को एकजुट किया जा रहा है वहीं सरकार को भी चेताया जा रहा है गुरिलों ने 9अगस्त क्रांति दिवस पर देहरादून में विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया है उससे पूर्व अगस्त प्रथम सप्ताह में दिल्ली में भी सांसदों मंत्रियों से मुलाकात की जायेगी,सभा के अंत में चमोली में करंट हादसे में मृतकों के लिए शोक संवेदना ब्यक्त की गयी, बाद में गुरिल्ला प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किये।आज सभा में जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, शिवभजन कोहली,बालक सिंह राणा,बीर सिंह पंवार, गजेन्द्र भंडारी, हेमानंद कुमेड़ी, गजेन्द्र असवाल, जसपाल पवार,पद्मेंद्र राणा, प्रेम भंडारी,मातबर सिंह, मनबीर सिंह सुषमा पुरोहित,राजेश्वरी, सुलोचना , सावित्री देवी,सुशीला देवी सुनीता देवी, रामेश्वरी सहित भारी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे

Select Language

Advertisement