Connect with us

देहरादून

देहरादून के चकराता में कार खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने रात में चलाया रेस्क्यू अभियान

Published

on

देहरादून। 29 जुलाई 2023 को देर रात, थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कोरबा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट चकराता से HC सुनील तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन ब्रेज़ा (JK02 CR 0886) था जिसमें 02 लोग सवार थे जो विकासनगर से चकराता की ओर आ रहे थे। सरला छानी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नही आई। SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर ,वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
SDRF टीम का विवरण:-
1. HC सुनील तोमर
2. आरक्षी दिनेश सिंह
3. आरक्षी बारू सिंह
4. आरक्षी महेंद्र सिंह
5. आरक्षी धजवीर चौहान
6. पेरामेडिक्स मयंक
7. टेक्नीशियन सुलेमान
8. उपनल ड्राइवर नीरज कुमार

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860