Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: 416 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत 416 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग के सचिव एसएस रावत के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होगी, जो 15 मई 2025 तक चलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें और विवरण सही भरें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आज शाम से बंद हो जाएगा लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोरगुल, मतदान के दिन पहाड़ में बारिश, मैदान में मौसम रहेगा अनुकूल

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी पदों के सापेक्ष आरक्षण रोस्टर भी प्रकाशित कर दिया गया है। साथ ही, यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। 18 मई से 20 मई 2025 तक आवेदन में संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ड्रीम 11 में दो टीम बनाकर इस युवा ने एक साथ प्रथम और द्वितीय पुरुस्कार झटक कर रातों रात करोड़पति बना

इन पदों पर चयन के लिए आयोग 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह तिथि फिलहाल अनंतिम है और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने का मौका मिल सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement