Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
गुरिल्लों ने ऋषि अगस्त्यामुनि की तपस्थली पहुँचकर की पूजा-अर्चना
गुरिल्लों ने ऋषि अगस्त्यामुनि की तपस्थली पहुँचकर की पूजा-अर्चना

कहा, नौकरी और पेंशन के लिए बनाना होगा प्रभावी दबाव

रूद्रप्रयाग। अल्मोड़ा से 23 जून को चली गुरिल्ला जनजागरण रथयात्रा आज रूद्रप्रयाग पहुची। उत्तरकाशी से घनसाली,तिलवाड़ा होते हुए रथयात्रा अगस्त्यमुनि पहुंची। गुरिल्लों ने अगस्त्य ऋषि की तपस्थली जाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद रामलीला मैदान में उपस्थित गुरिल्लों को संबोधित करते हुए ब्रह्मानंद डालाकोटी कहा कि सभी गुरिल्लों को एकजुट होकर अपनी नौकरी पैंशन की मांगों के लिए प्रभावी दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा कई स्थानों में कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए गुरिल्लों को न केवल भटका रहे हैं बल्कि उनसे अत्यधिक पैसा भी मांग रहे हैं जिससे संगठन कमजोर हो रहा है। रथयात्रा के माध्यम से हम गुरिल्लों को सच्चाई से अवगत करा रहे हैं तथा बिखरे मोतियों को पुनः एक माला में पिरो रहे हैं। जगह जगह पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 17साल से चल रहे आंदोलन की पीड़ा जनता को भी बता रहे हैं। अपनी युवावस्था देश के नाम करने वाले गुरिल्लों की ये उपेक्षा क्यों सरकार कर रही है। सभा में गढ़वाल मंडल प्रभारी लक्ष्मण रावत ने चुनावी वर्ष की महत्ता को बताते हुए सभी गुरिल्लों से पूरी ताकत से आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया तथा जनपद में कुछ लोगों द्वारा गुरिल्लों से की जा रही ठगी को रोकने हेतु ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी। सभा को दाता राम भट्ट ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुनीत चौधरी ने गुरिल्लों से किसी भी समस्या के लिए उनसे सीधे संपर्क का आह्वान किया। सभा में 9 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने की अपील की।सभा 22 जुलाई को थराली देवाल क्षेत्र में 23जुलाई को घाट नंद प्रयाग पोखरी क्षेत्र में रथयात्रा के जाने की जानकारी दी तथा कहा कि, 24को यात्रा गोपेश्वर पहुचेगी। सभा के बाद जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम ज्ञापन प्रेषित किये। कार्यक्रम में सचिव आनन्द सिंह नेगी, ओम प्रकाश नौटियाल, अरविंद सिंह विनोद लाल, जितेन्द्र, कमला देवी, कल्पेश्वरी,जीत सिंह सहित अनेक गुरिल्ले सम्मिलित हुए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›