Connect with us

उत्तराखण्ड

हरदा बोले, हम रायता बनाना, खिलाना और समेटना जानते हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ रायता बिखेरना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने आवास पर रायता पार्टी में भ्रष्टाचार, महिला अपराध और गरीबों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार का निशाना साधा। कहा, हम रायता बनाना, खिलाना और समेटना जानते हैं लेकिन भाजपा सिर्फ रायता बिखेरना जानती है। आज भाजपा नेताओं को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है। अपने झूठ पर पर्दा डालने के लिए भाजपाई राहुल की हर बात पर बयानबाजी कर रहे हैं।
बुधवार को डिफेंस काॅलोनी स्थित आवास पर पूर्व सीएम ने रायता पार्टी के दौरान मीडिया से बातचीत की। कहा, अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय विवि में एक छात्र के आरक्षण के सवाल का जवाब दिया। इस पर भाजपा रायता फैला रही है।
राहुल गांधी ने अपने जवाब में देश की संविधान सभा में डाॅ. भीम राव आंबेडकर के भाषण को ही दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेता लोगों के सवाल से भागे रहे हैं। राज्य में महिलाओं, पिछड़े, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के यौन शोषण में कई दर्जाधारियों को सरकार बचा रही है।
हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस को आरक्षित विधानसभा सीटों पर हार मिल रही है। दिसंबर माह में प्रदेश के गंगोलीघाट, सोमेश्वर, बागेश्वर, पुरोला, नैनीताल, पौड़ी, राजपुर, घनसाली विधानसभा के दुर्गम क्षेत्रों का भ्रमण करूंगा। इन क्षेत्रों का विकास देखने के साथ ही लोगों से बातचीत कर हार के कारणों को जानने का प्रयास करुंगा। कांग्रेस ने अपने शासन में इन क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी कांग्रेस सरकार के समय की योजनाओं की तह तक जाऊंगा। साथ ही भाजपा सरकार के समय की भ्रष्टाचार पोथी भी तैयार करूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर लगी रोक, कांवड़ियों को गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना पड़ेगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement