Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन मामले, तीर्थ यात्री संदिग्ध; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

देहरादून। कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सतर्क हो गया है। इनमें दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है, जबकि तीन लोगों को स्थानीय स्तर पर संक्रमण हुआ है। हालांकि फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संक्रमितों में एक युवती हाल ही में बेंगलुरु से देहरादून लौटी थी और उसने एक निजी लैब में जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। वहीं, एक युवक हैदराबाद से लौटा था और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में माजरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, ऋषिकेश एम्स में भी दो नए मामले सामने आए हैं। यहां एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो पूर्व में संक्रमित एक चिकित्सक के संपर्क में आई थी। यह नर्स भी बेंगलुरु से हाल ही में देहरादून पहुंची थी।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती बिजनौर निवासी एक व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है।

सचिव-स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने पांच मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार निगरानी और टेस्टिंग की जा रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। जनता से भी सतर्कता बरतने और कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›