Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले आज से 14 सितंबर तक बरसेगा, भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है। 
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार भारी से भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासनों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 12वीं तक के सभी तरह के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›