Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। 
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। 
राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद
बारिश और मलबा आने से मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में बंद हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण मोटर मार्ग हैं, जो बंद है। इन मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा उच्चीकरण, प्रत्येक में एक-एक सहायिका की नियुक्ति होगी

Select Language

Advertisement