Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग में हुआ क्रैश, 5 से 6 लोगों की मौत की आशंका

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए संचालित हेली सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मिली सूचना के अनुसार 22 जून के बाद इन धामों के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है।

मौसम की बदलती परिस्थितियों के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। केदारनाथ के लिए 2 मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाएं शुरू हुई थीं, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित हो रही थी।

इस साल चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के मद्देनजर डीजीसीए और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। 15 जून को केदारनाथ घाटी में हुए एक दुर्घटना के बाद से ही हेली सेवाएं प्रभावित रहीं, और तब से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें बंद हैं।

मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम, कम दृश्यता और भूस्खलन जैसी चुनौतियां बनी रहती हैं। इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीजीसीए ने इस सीजन में हेली सेवा की अनुमति नहीं दी है। अनुमान है कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 सितंबर से पुनः हेली सेवाओं की शुरुआत की जा सकेगी।

यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे इस दौरान अन्य सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें और मौसम से संबंधित सतर्कता बनाए रखें ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद हो सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›