Report by : CWN Desk
Published at :
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, एसडीआरएफ टीमें हाई अलर्ट
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, एसडीआरएफ टीमें हाई अलर्ट

देहरादून। समूचे उत्तराखंड में विगत 9 दिनों से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा नदी पुनः उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है । गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते तटीय इलाके मायाकुंड, चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर इत्यादि में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, एसडीआरएफ टीमें हाई अलर्ट

एसडीआरएफ के कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा ने इन हालातो के मध्य नजर एसडीआरएफ की विभिन्न टीमों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं l गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे के दृष्टिगत एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों को लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है l

पहाड़ों में भारी बारिश के चलते अलकनंदा और गंगा की सहायक नदियां लगातार उफान पर हैं। आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने की संभावना पर 4 जिलों को अलर्ट किया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

SDRF के कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा लगातार SDRF टीमों के साथ संपर्क में रहकर स्वयं स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है साथ ही SDRF कंट्रोल रूम को भी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु निर्देशित किया हैं। एसडीआरएफ जवान बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर मय रेस्क्यू उपकरणों के पूरी तरह से मुस्तैद हैं। एसडीआरएफ के जवान गंगा के तटीय इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›