Report by : CWN Desk
Published at :
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर से सलेमपुर तक कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्थानीय विधायक रवि बहादुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जनता से मिले। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने की और बीजेपी तोड़ने की बात करती है।

कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रतिदिन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहा है और देश की एकता के लिए दृढ़ संकल्पित है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि देश में नफरत घोली जा रही है जिसे हटाने के लिए भारत जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो तरह के कार्यक्रम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस देश की प्रगति के लिए समर्पित है। देश को एक सूत्र में पिरोना का कार्य कांग्रेस कर रही है। कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की धमकी दी जाती है। किस माहौल में देश को ले जाया जा रहा है। 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। जनता बीजेपी के जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री नवप्रभात, विरेंद्र रावत, राजबीर सिंह चौहान, कैश खुराना, राव आफाक, हिमांशु बहुगुणा, तनवीर कुरेशी, गुरमीत सिंह, तनुज चौहान, अंगद चौबे, मसरूर कुरेशी, मीर मलिक, मुशर्रफ कुरेशी, वसीम, सद्दाम, नीरज प्रधान, दिलशाद, सादिक, राब्नान, गुलशेर, शमशेर मलिक, राव सुहैल, शुभम जोशी, विकास चंद्रा, शहजेब अली, अर्जुन कर्णवाल, खुर्शीद वार्ड सदस्य, असलम तुर्क, गुल्लू मलिक, संदीप चौहान, मोहित चौहान, जुनैद राना, महरूफ सलमानी, सैफ अली, सरफराज रावत, इनाम रावत, शहजाद कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›