Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में आज भी इन जिलों में सुबह से बारिश जारी, स्कूल से आंगनबाड़ी केंद्र हैं बन्द

चारधाम यात्रा मार्ग मलबा आने से बन्द, यात्री फंसे
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में आज कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। पौड़ी में शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राजमार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए यहां 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›