Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड में वाहनों की नंबर प्लेट पर अब अंग्रेजी कोड ‘UK’ की जगह हिंदी में ‘उ ख’ लिखा जाएगा। भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय राजभाषा अधिनियम 2009 के अंतर्गत लिया गया है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देना है। यह बदलाव जल्द ही लागू किया जाएगा, जिससे राज्य में हिंदी के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। परिवहन विभाग इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारियों में जुट गया है।