Connect with us

उत्तराखण्ड

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, दोनों टांगों में फैक्चर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इंडियन आइडल 12 के विजेता और उत्तराखंड के चंपावत निवासी सिंगर पवनदीप राजन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह अपने साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह के साथ नोएडा जा रहे थे। हादसा रविवार रात करीब ढाई बजे गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास हुआ, जब उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि कार चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पवनदीप, अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, सहकारी संघ ने दो रुपये दूध मूल्य की वृद्धि

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें डिडौली हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, पवनदीप की दोनों टांगों में फ्रैक्चर आया है और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। इलाज के लिए उन्हें नोएडा ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पवनदीप के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चरस तस्कर, तलाश जारी

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार और कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी। यह हादसा साफ तौर पर चालक की लापरवाही और नींद की झपकी की वजह से हुआ है।

फिलहाल पवनदीप राजन की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज नोएडा में चल रहा है। उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement