Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड भाषा-संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी की घोषणाएं, पुरस्कार राशि में इज़ाफ़ा और साहित्य ग्रामों का निर्माण

देहरादून। प्रदेश सरकार ने ‘विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य सरकार ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अगले 10 वर्षों का रोडमैप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सभी विभागों को वर्ष 2035 तक की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य को विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए कदम तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर गांव और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है।

सीएम ने कहा कि विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए विकसित उत्तराखंड की जरूरत है और इसके लिए गांव-शहर, पहाड़ और सीमांत इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और उद्योग समेत सभी क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति आयोग समेत कई राष्ट्रीय संस्थानों ने उत्तराखंड को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन रैंकिंग दी है। यह दर्शाता है कि राज्य विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2035 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी इस यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›