Report by : CWN Desk
Published at :
खुशखबरी: वनकर्मियों को घर बनाने मिलेगी 2 घन मीटर मुफ्त लकड़ी

राज्य के सभी पार्कों में परिवार संग मुफ्त सैर कर सकेंगे, आदेश जारी
देहरादून
। वनकर्मियों को अब सेवाकाल में एक बार अपना घर बनाने के लिए दो घनमीटर लकड़ी मुफ्त मिलेगी। कर्मचारी राज्य के सभी पार्कों में परिवार के साथ मुफ्त सैर कर सकेंगे।
पीसीसीएफ विनोद सिंघल ने गुरुवार को यह आदेश कर दिए।
वन विभाग के कर्मचारी कई सालों से इन मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। दो-दो वन मंत्रियों और कई पीसीसीएफ ने इन मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक ये मांगें पूरी नहीं हो पाईं थीं। कई बार विभिन्न संगठनों ने ये मांगें विभागीय अफसर व मंत्रियों के सामने रखी थी। लेकिन हल नहीं निकल पा रहा था। अब पीसीसीएफ विनोद सिंघल ने वन निगम के एमडी को लकड़ी देने और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को फ्री यात्रा के लिए आदेश किए हैं। राज्य में वन विभाग के सभी पार्कों में कर्मचारी अपने परिवार के साथ मुफ्त सैर कर सकेंगे। अब तक उन्हें इसके लिए टिकट लेना पड़ता था। इससे राज्य के फारेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर तक करीब चार हजार कर्मचारियों को लाभ होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›