Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में काली मंदिर के पास भूस्खलन, रेल यातायात ठप

हरिद्वार। काली मंदिर के पास सोमवार को एक बार फिर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया और रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो जाने से ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैक से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनरी लगाई गई है। अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›