Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वे लगातार दूसरी बार इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ। ऐसे में मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ 2024: सरगी का समय, पूजा का मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चयन हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत समेत आठ वरिष्ठ नेताओं को चुना गया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, चुनाव अधिकारी खजान दास सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया में सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी और राकेश गिरी की भूमिका रही। साथ ही प्रदेश सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना पार्टी के अंदर उनके मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव को दर्शाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement