Report by : CWN Desk
Published at :
बड़ी राहत: पहाड़ों में निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सीधे भर्ती हो सकेंगे मरीज

आयुष्मान योजना में 5 लाख का निशुल्क इलाज,  पर्वतीय क्षेत्रों में 35 अस्पताल इम्पैनल्ड

देहरादून। पर्वतीय जिलों के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीज सीधे भर्ती हो सकेंगे। पहाड़ की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन क्षेत्रों में रेफर को अनिवार्य न करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की आयुष्मान योजना में 175 अस्पताल इम्पैनल्ड हैं। जिसमें से 35 निजी अस्पताल पर्वतीय क्षेत्रों के हैं।
आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इमरजेंसी मामलों को छोड़कर पहले सरकारी अस्पताल से रेफर कराना पड़ता है। इस वजह से कई बार लोगों के इलाज में देरी होती है। मैदानी क्षेत्रों में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल नजदीक हैं तो फिर भी समय कम लगता है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में रेफरल में बहुत अधिक समय लग जाता है। इससे मरीजों को परेशानी होने के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी दिक्कतें हो रही हैं। अब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बिना रेफरल के भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›