Report by : CWN Desk
Published at :
वन भूमि पर बने मंदिर-मजार और कब्रिस्तान हटाएं जाएंगे

गढ़वाल में 2294.84, कुमाऊं में 9490.82 हेक्टेयर वन भूमि पर है अवैध कब्जा

देहरादून। उत्तराखंड में 11861.35 हेक्टेयर जंगल की जमीन पर कब्जा है। इसमें से 2337 हेक्टेयर वन भूमि पर पिछले तीन वर्ष में अवैध कब्जे हुए हैं।
गुरुवार को हुई बैठक में वनों से अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम ने यह आंकड़ा पेश किया। अतिक्रमणों में से अवैध धर्मस्थलों की अलग सूची बनाई जाएगी। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिक्रमण हटाने को नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बैठक में बताया कि गढ़वाल डिवीजन में 2294.84, कुमाऊं डिवीजन में 9490.82 हेक्टेयर और वाइल्ड लाइफ डिवीजन में 75.69 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। नंदा देवी नेशनल पार्क में 49, कार्बेट में 9.1, राजाजी में 3.51 हेक्टेयर अवैध कब्जे किए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›