Report by : कालू वर्मा
Published at :
उत्तराखंड के इस कॉलेज में मास्क पहनना और थर्मल स्कैनिंग हुई अनिवार्य

एसएमजेएन कालेज में कोविड प्रोटोकॉल लागू, बिना मास्क नहीं मिलेगा कालेज में प्रवेश
हरिद्वार। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएमजेएन कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगणों के लिए कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करना सुनिश्चित किया गया है। जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि राज्य में एक बार फिर से कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए महाविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को महाविद्यालय परिसर में मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य किया गया है। प्रो. बत्रा ने कहा कि अक्सर हम अपनी नाक, मुंह और आंखों को बार-बार छूते रहते हैं, ऐसा कतई न करें, क्योंकि हथेली कई सतहों को छूती है ऐसे में उस पर वायरस होते हैं। अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। सावधानी के तौर पर संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर ही अपना बचाव किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग तथा हाथों को सैनेटाईज करना अनिवार्य है।  

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›