Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिन में बेचते थे मोमो और रात में नकली शराब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में नकली शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर आरोपी दिन में फास्ट फूड का ठेला लगाते थे और रात में किराए के कमरे में नकली शराब बनाकर उसकी तस्करी करते थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, शराब बनाने का कच्चा माल, फर्जी स्टीकर और उपकरण बरामद किए हैं।

सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सीओ सिटी नितिन लोहनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन जायसवाल निवासी लाल फाटक बदायूं रोड थाना कैंट, जिला बरेली और सोनू कश्यप निवासी पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी, जिला बरेली के रूप में हुई है। दोनों रामपुर रोड स्थित किराए के मकान में रहकर यह अवैध धंधा चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरगलिया में भीषण सड़क हादसा, कारों की टक्कर के बाद आग लगने से एक की मौत, छह घायल

पुलिस की टीम ने जब छापा मारा तो कमरे में नकली अंग्रेजी और देसी शराब के भरे पव्वों के साथ ही उत्तराखंड आबकारी विभाग के फर्जी स्टीकर, ढक्कन और शराब तैयार करने का अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले नोएडा की एक शराब दुकान में काम करते थे, जहां से उन्होंने नकली शराब बनाने की तरकीब सीखी। इसके बाद स्थानीय कबाड़ियों से शराब की खाली बोतलें खरीदते और बरेली से ढक्कन व स्टीकर मंगवाकर नकली शराब तैयार करते थे। तस्करी के लिए एक स्कूटी का इस्तेमाल होता था, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:
40 लीटर स्प्रिट व कैमिकल निर्मित नकली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, 10 लीटर पानी, गुलाब मार्का के 20 नकली भरे पव्वे, एक एल्कोमीटर, दो सूजे, एक पेंचकस, फर्जी स्टीकरों का रोल, उत्तराखंड आबकारी के नकली ढक्कन, 247 अंग्रेजी शराब के ढक्कन, 1746 देसी शराब के ढक्कन, 2 फनल कीप, छलनी, नीला ड्रम, 41 अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे और 7 देसी शराब के पव्वे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ में सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा धंसा

इस सफल कार्रवाई से प्रसन्न होकर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश यादव, एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन नेगी, संतोष बिष्ट, राजेश बिष्ट, अरविंद बिष्ट, युगल किशोर मिश्रा और मोहम्मद अजहर शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement