Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, पिछले साल से सात दिन पहले पहुंचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी। इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले सात दिन पहले पहुंचा है। शुक्रवार को हरिद्वार जिले के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में एक साथ मानसून सक्रिय हो गया।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होते हुए आगे बढ़ रही है।

शुक्रवार को बिहार के शेष हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश से होते हुए मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और आंशिक रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तक पहुंच गया है। डॉ. सिंह के अनुसार शनिवार को हरिद्वार जिले में भी मानसून दस्तक देने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  वॉल्वो बस चलाते वक्त फोन पर बात की तो ड्राइवर पर होगा 50 हजार जुर्माना, कंडक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी

इस साल उत्तराखंड में मानसून अनुमानित तिथि से सात दिन पहले पहुंचा है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पहुंचता है, जबकि पिछले साल मानसून 27 जून, 2023 में 24 जून, 2022 में 29 जून और 2021 में 13 जून को आया था।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने और सड़कों पर जलभराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष से पहले विवादों में बिहार सरकार की ऑनलाइन पिंडदान योजना

मानसून के इस समय पर पहुंचने से किसानों को राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट आने से जनजीवन में सुकून लौट आया है। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement