Connect with us

उधमसिंह नगर

शक्तिफार्म में नाबालिग से दुष्कर्म, मां ने करवा दी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक युवक पर नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उससे शादी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की सुबह उनकी 14 वर्षीय बेटी बाजार गई थी, तभी अरविंदनगर के रहने वाले देव मंडल ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दिनभर उसे घुमाने के बाद आरोपी रात में उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी की मां ने दोनों को खाना खिलाया और एक कमरे में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इसी रात आरोपी ने दो बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन, सात सितंबर को, युवक की मां दोनों को पास के एक मंदिर में ले गई और उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद युवक ने छात्रा को बाजार में वापस छोड़ दिया। घर लौटने पर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद, परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी देव मंडल और उसकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म), और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement