Connect with us

राजनीति

“इंडिया टुडे और सी वोटर” सर्वे में 2024 में फिर बनेगी एनडीए सरकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यदि आज चुनाव होते हैं तो सरकार किसकी बनेगी पर किया सर्वे

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। “इंडिया टुडे और सी वोटर” का हालिया सर्वे में 2024 में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनती दिख रही हैं। सर्वे यदि आज चुनाव होते हैं तो सरकार किसकी बनेगी, पर किया गया है।
सर्वे के अनुसार, एनडीए को 298, यूपीए को 153 और अन्य के खाते में 92 सीटें जाने की संभावना है। लोगों ने मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी के बारे में भी राय रखी। 25 फीसदी जनता ने महंगाई को नाकामी बताई, जबकि 17 फीसदी ने बेरोजगारी को, कोविड से निपटने को आठ फीसदी और आर्थिक विकास को छह फीसदी लोगों ने बताया। सर्वे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस को लेकर भी लोगों से सवाल किया गया। जब पूछा गया कि कांग्रेस में कौन सुधार ला सकता है तो 26 फीसदी ने राहुल गांधी का नाम लिया। दूसरे नंबर पर सचिन पायलट रहे। उन्हें 16 फीसदी वोट मिले।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement