Connect with us

उत्तराखण्ड

किच्छा प्राग फार्म में नया शहर बसाने सीएम धामी ने पीएम मोदी से एक हजार करोड़ का किया अनुरोध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीएम से मुलाकात कर कहा, राज्य में पांच से सात नए शहर विकसित करने का फैसला लिया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उधम सिंह नगर के किच्छा के पास प्राग फार्म में नया शहर बसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक हजार करोड़ रुपए देने का आग्रह किया है। धामी ने मोदी को बताया कि सरकार ने राज्य में पांच से सात नए शहर विकसित करने का फैसला लिया है। पहले चरण में किच्छा के समीप 2000 एकड़ में नया शहर बसाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह नया शहर ग्रीन फील्ड सिटी रुद्रपुर से मात्र 15 किमी दूरी पर स्टेट हाईवे 47 पर स्थित होगा। इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन पंतनगर होगा। यह आर्थिकी के दृष्टिकोण से अहम अमृतसर-कोलकत्ता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास होगा। इस प्रस्तावित शहर के समीप 200 से 250 एकड़ का नोलेज पार्क तैयार करने का भी प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में मद्महेश्वर में पुल टूटने से फंसे सैकड़ों लोग, 103 लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Select Language

Advertisement