Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर-
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर उसकी सूचना पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी को दे, यह निर्देश जिलाधिकारी
अनुराधा पाल ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए दिए। उन्होंने कहा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व नगर निकाय अपने विभाग से संबंधित भूमि पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित कर उसकी स्पष्ट सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को देना सुनिश्चित करें, ताकि तद्नुसार कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर राजस्व विभाग के स्तर पर उपजिलाधिकारी चिन्हित अतिक्रमण की जांच करना सुनिश्चित करेंगे वहीं वन एवं वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण की जांच राजस्व विभाग व वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की अतिक्रमण वाली भूमि की जांच कर एक पक्ष में अनुपालन आंख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अधि0अभि0 लोनिवि राजकुमार, ईओ नगर पालिका सतीश कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।