Connect with us

उत्तराखण्ड

अब पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी

Published

on

प्रदेश के भीतर बढ़ाया जा रहा हवाई सेवाओं का दायरा
देहरादून। प्रदेश में अब पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। अभी तक यह हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही थी। अब सप्ताह में छह दिन संचालन होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।
प्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस समय प्रदेश से सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा चुका है। हाल ही में प्रदेश सरकार अयोध्या, लखनऊ और अमृतसर के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू कर चुकी है।
प्रदेश के भीतर भी हेली व हवाई सेवाओं, दोनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह हवाई सेवा पहले भी सप्ताह में छह दिन संचालित होनी प्रस्तावित थी। यद्यपि, तकनीकी कारणों के चलते इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जा रहा है।
अब हवाई सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने अवगत कराया है कि हवाई सेवा के संचालन में आ रही तकनीकी समस्या दूर हो गई है और इसका अब सप्ताह में छह दिन संचालन किया जा सकेगा। प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले शुरू की जा रही यह सेवा निश्चित रूप से स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस एक दिन यह सेवा संचालित नहीं होगी। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी होने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860