Connect with us

नई दिल्ली

पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा शुरू: विकास का नया अध्याय

Published

on

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 42 सीटर विमान दिल्ली से 21 यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का फूल मालाओं और छोलिया नृत्य से स्वागत किया।


विकास के नए द्वार खुले
इस अवसर पर पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना जिले के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जिले से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना विकास के नए द्वार खोलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के मासाब ने बच्चों को पढ़ाने 1500 रुपये में छात्रा को रखा, खुद स्कूल से गायब


सीएम धामी ने किया वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअली विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा सीमांत के विकास के लिए गंभीर है। यही कारण है कि सरकार ने सीमांत की जनता से किया वादा निभाते हुए दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की है।
कांग्रेस ने भी किया धन्यवाद
विधायक मयूख महर ने कहा कि वह और पूरी कांग्रेस पार्टी दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए सरकार का धन्यवाद करती है।
पहले दिन 27 यात्री रवाना
पहले दिन नैनीसैनी से 27 यात्री विमान में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
यह क्यों है महत्वपूर्ण:
* पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए हवाई सेवा का शुरू होना विकास का एक बड़ा कदम है।
* इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
* इससे दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच की दूरी कम होगी और यात्रा का समय बचेगा।
* यह केंद्र और राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860