Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, चुनाव संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भाजपा संगठन में प्रदेशभर में जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पार्टी प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने चुनाव संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि हर हाल में जिलाध्यक्षों के चुनाव 28 फरवरी तक होने हैं। पार्टी के 19 सांगठनिक जिले हैं, जिनमें ये चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। पार्टी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए 57 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। चौहान ने बताया कि जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होने के बाद मार्च माह में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी है। यूएसनगर के लिए कुसुम , देवेंद्र ढैला, जोगिंदर पाल को नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी हरिद्वार से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत


भाजपा के पर्यवेक्षक
उत्तरकाशी हेमंत त्रिवेदी, रमेश गाड़िया, गोविंद अग्रवाल

चमोली शिव बिष्ट, मेहरबान रावत, अतर सिंह तोमर

रुद्रप्रयाग पुनीत मित्तल, मधु भट्ट और राम सुंदर नौटियाल

टिहरी विनय रोहेला, अनीता ममगाईं, ओमवीर राघव

दून ग्रामीण विनय गोयल, श्याम डोभाल और गीता रावत

दून महानगर दान सिंह रावत, ऋषि कंडवाल और आशीष गुप्ता

ऋषिकेश विश्वास डाबर, विजय कपरवान, रमेश चौहान

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना को 48 साल के बाद केंद्र सरकार से बजट की मंजूरी मिली

हरिद्वार सुरेश भट्ट, अभिमन्यु कुमार, रविंद्र कटारिया

रुड़की सौरभ थपलियाल, नेहा जोशी, बलजीत सोनी

पौड़ी चंडी प्रसाद भट्ट, जोगिंदर पुंडीर, शशांक रावत

कोटद्वार कैलाश पंत, यतीश्वरानंद, डॉ. स्वराज विद्वान

पिथौरागढ दीपक मेहरा, अनिल कपूर डब्बू,समीर आर्य

बागेश्वर दीप भगत, अजय वर्मा और राजेंद्र रावत

रानीखेत प्रकाश हरबोला, कुंदन लटवाल, केएस विकल

अल्मोड़ा बलवंत भौंर्याल, राकेश नैनवाल, तरुण बंसल

चंपावत दिनेश आर्य, राम मेहरोत्रा और वीरेंद्र वल्दिया

नैनीताल आशा नौटियाल, रवि मोहन अग्रवाल,रामपाल सिंह

काशीपुर देवेंद्र भसीन, गणेश भंडारी,भावना मेहरा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement