Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ के लिए यात्रियों के पंजीकरण पर लगी रोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

25 अप्रैल को खुलने हैं कपाट, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते तीन से चार फीट तक बर्फ गिरी

देहरादून। कपाट खुलने से पहले भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ के लिए यात्रियों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। 25 अप्रैल को कपाट खुलने हैं, लेकिन पैदल मार्ग और धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ गिर गई है ।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अफसर योगेश गंगवार ने बताया कि मौसम बिगड़ने के कारण ऋषिकेश और हरिद्वार के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर केदारनाथ के लिए नए पंजीकरणों पर रोक लगा दी गई है। पंजीकरण पर रोक की सूचना वेबसाइट पर भी दर्ज करा दी गई है। गंगवार ने कहा कि 25 से 30 अप्रैल के बीच दर्शन करने के लिए नए पंजीकरण नहीं होंगे। अन्य धामों के लिए पंजीकरण जारी हैं। 25 से 30 अप्रैल के बीच सिर्फ वही लोग दर्शन कर सकेंगे, जिनका पूर्व में पंजीकरण हो चुका है।

Select Language

Advertisement