Report by : CWN Desk
Published at :
कर्मकार बोर्ड से वित्तीय अनियमितता मामले में बोर्ड की पूर्व सचिव दमयंती रावत के निलंबन की संस्तुति

देहरादून। पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में हरक रावत के श्रम मंत्री रहते शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर बोर्ड की सचिव रही दमयंती रावत के निलंबित की संस्तुति हो गई है। मामला कर्मकार बोर्ड से वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। श्रम सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को रावत की फाइल भेजते हुए निलंबित करने को कहा है।
दमयंती रावत के कार्यकाल में बोर्ड की भूमिका हमेशा सवालों के घेरे में रही। बोर्ड पर कभी साइकिल घोटाले के आरोप लगे, तो कभी बोर्ड के 250 करोड़ से अधिक के खर्च पर सवाल उठे। बोर्ड ने बिना ईएसआई के सीधे ही कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ को कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के नाम पर 20 करोड़ का बजट जारी कर दिया था। इन विवादों को लेकर अपर सचिव वी षणमुगम की जांच समिति गठित हुई थी। जांच रिपोर्ट में बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए थे। कई लोगों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। हालांकि इस समिति की रिपोर्ट पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब सचिव श्रम आर मीनाक्षी सुंदरम ने दमयंती को निलंबित करने की सिफारिश की है। सचिव श्रम ने सचिव शिक्षा को पत्र भेजने की पुष्टि की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›