Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 72 से अधिक मार्ग बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज से अगले तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि इस दौरान जलभराव, भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। लोगों से रात-दिन सतर्क रहने और जरूरी न हो तो पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खिला मौसम तो चहके पर्यटक, नैनीताल हुआ गुलजार, अब आस पास ढहरने की जगह खोज रहे पर्यटक

इधर लगातार बारिश से प्रदेश भर में तबाही मची है। अब तक 72 से अधिक सड़कों पर मलबा आने से आवागमन ठप हो गया है। सबसे ज्यादा 21 सड़कें चमोली जिले में बंद पड़ी हैं। बदरीनाथ हाईवे पार्थाडीप और सिरोहबगड़ में बंद है। सोनला में सड़कों पर दलदल से यात्री फंसे हुए हैं। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर भी गदेरे में मलबा आने से रास्ता बाधित है, जिससे दोनों ओर वाहन फंसे हैं। कई यात्री जोखिम उठाकर मलबे से होकर गुजर रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे भी कई स्थानों पर बाधित हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement