Connect with us

उत्तराखण्ड

समर्थ पोर्टल के माध्यम से 30 जून तक होंगे प्रवेश के लिए पंजीकरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने राहत दी
देहरादून। राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने राहत दी है। उनके लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि को छह दिन बढ़ाकर 30 जून किया गया है। पोर्टल पर अब तक 48668 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं।
उच्च शिक्षा अपर सचिव प्रशांत आर्य ने शनिवार को इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किए। उच्च शिक्षा निदेशक ने शासन को पत्र भेजकर यह तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। प्रदेश में राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अभी ग्रीष्मावकाश है।
अवकाश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालय 30 जून और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालय 10 जुलाई तक बंद हैं। समर्थ पोर्टल पर शनिवार देर सायं तक 48668 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
शासन दूरस्थ और दुर्गम पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा देने के लिए कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से 84 महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित कर चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement