Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, जुलाई के बिल में प्रति यूनिट 1 रुपये तक की छूट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जुलाई माह में राहत भरी खबर है। ऊर्जा निगम ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट के तहत जुलाई महीने के बिजली बिल में 112 करोड़ रुपये की छूट देने की घोषणा की है। इससे उपभोक्ताओं को 24 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक की राहत मिलेगी।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल कुमार ने बताया कि मई माह में बाजार से बिजली खरीद सस्ती दरों पर हुई, जिससे निगम को बचत हुई है। यह बचत अब उपभोक्ताओं को जुलाई के बिल में छूट के रूप में दी जा रही है। औसतन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 81 पैसे की राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कंपनी मालिक ने 933 फर्जी कर्मचारी दिखाकर 2.87 करोड़ रुपये का पीएफ गबन किया

घरेलू उपभोक्ताओं को 24 से 65 पैसे प्रति यूनिट, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 94 पैसे, सरकारी संस्थानों को 88 पैसे और निजी ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को 29 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। कृषि कार्यों में लगे उपभोक्ताओं को 40 से 46 पैसे, एलटी इंडस्ट्री को 87 पैसे और एचटी इंडस्ट्री को 86 पैसे प्रति यूनिट की राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

इसके अलावा मिक्स लोड, रेलवे ट्रैक्शन और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 91 पैसे तथा निर्माण कार्यों से जुड़े अस्थायी कनेक्शनधारकों को सबसे अधिक एक रुपये प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement