Report by : CWN Desk
Published at :
रिद्धिम अग्रवाल को आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया। विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, आईजी अरुण मोहन जोशी से यातायात व चारधाम यात्रा प्रबंधन का पदभार वापस लेकर एसडीआरएफ में तैनात किया गया है।

गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईजी कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत को कार्मिक का दायित्व सौंपा गया है। आईजी एन एस नपलच्याल को सीआईडी से हटाकर निदेशक यातायात बनाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। एएसपी सुरजीत सिंह को एटीसी हरिद्वार, अरुणा भारती को जीआरपी, जगदीश चंद्र को नैनीताल और लोकजीत सिंह को एएसपी यातायात देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, स्वप्न किशोर सिंह को एएसपी एसटीएफ के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को अधिक सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›