Report by : CWN Desk
Published at :
सीनियर आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

देहरादून: उत्तराखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और सोमवार तड़के उन्होंने मैक्स अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली।


केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से परिवारजनों, उत्तराखंड पुलिस महकमे, उनके सहयोगियों, दोस्तों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर पुलिस आफिसर्स कॉलोनी किशननगर लाया जाएगा।
आईपीएस केवल खुराना कई जिलों में एसपी, एसएसपी, निदेशक यातायात और होमगार्ड में तैनात रहे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई। मौजूदा समय मे वह आईजी ट्रेनिंग थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उपचाराधीन थे।
केवल खुराना का व्यक्तित्व
केवल खुराना एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी थे। उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया और जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे। वे एक लोकप्रिय अधिकारी थे और उनके सहयोगियों और अधीनस्थों द्वारा उनका बहुत सम्मान किया जाता था।
उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी क्षति
केवल खुराना का निधन उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वे एक अनुभवी और सक्षम अधिकारी थे, जिन्होंने हमेशा पुलिस महकमे को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उनकी कमी को हमेशा महसूस किया जाएगा।
शोक संदेश
केवल खुराना के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›