Report by : CWN Desk
Published at :
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती, इंटर पास भी कर सकते हैं आवेदन

हरिद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।
परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा। अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है। विभागों की रिक्तियों के हिसाब से शैक्षिक अर्हता के अलग मानक हैं। विज्ञापन में पदों के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। पदों का आरक्षण विवरण भी विज्ञापन में शामिल किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›