Connect with us

उत्तराखण्ड

अटल उत्कृष्ट स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां की गई निरस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीबीएसई बोर्ड में 50 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का जवाब-तलब

देहरादून। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अटल उत्कृष्ट स्कूलों का खराब रिजल्ट पर डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने 50 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का जवाब-तलब किया है। जिन विषयों में सीबीएसई के औसत रिजल्ट से कम रिजल्ट रहा है, उन विषय के शिक्षकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अटल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी रद कर दी हैं। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उन विषयों के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकर छात्रों को अंक सुधार परीक्षा की तैयारी कराएंगे। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल 155 स्कूलों का रिजल्ट कमजोर रहा है। इंटरमीडिएट में तो करीब-करीब आधे छात्र फेल हो गए हैं। हाईस्कूल में केवल 60 फीसदी छात्र पास होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल से नवाजा

Select Language

Advertisement