Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
जागेश्वर प्रदेश का 5वां धाम के रूप में होगा विकसित, जल्द पीएम मोदी आएंगे जागेश्वर

मुख्मयंत्री धामी बोले, जल्द भव्य और दिव्य जागेश्वर सबके सामने होगा
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागेश्वर को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर आएंगे। जल्द भव्य और दिव्य जागेश्वर आप सबके सामने होगा।
श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के माध्यम से किए गए कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। मानसखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष यहां आते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। डोल में सनातन शिक्षा पद्धति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। पहले कई जगहों पर लोग मंदिरों में जाने से डरते थे, छिपकर पूजा-पाठ करते थे। लेकिन आज वह गर्व से पूजा पाठ कर रहे हैं।
सीएम धामी ने जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा की मांग पर डोल आश्रम के पास चार पार्किंग स्थल, दो हेलीपैड बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›