Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बरसात में कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल ढहा, देखिए वीडियो.

नदी में अवैध खनन से पुल के पिलर कमजोर किए जाने के आरोप
कोटद्वार।
भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल ढह गया है। पुल के बीचो बीच एक हिस्सा गिर गया है। पुल पर चल रहे लोगों पर हड़कंप मचा है।
दोनों तरफ ट्रैफिक को रोक दिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को पुल से वापस भेजने की कार्यवाही कर रहे हैं। लोगों को नदी के किनारे से भी दूर किया जा रहा है।
दरअसल, कोटद्वार में मालन नदी खनन के लिए कई बार खुली है। फिलहाल मालन नदी का पुल टूटने के बाद वहां प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। उधर, मालन नदी के पुल के अलावा पनियाली नाला भी उफान पर है। गिवईं स्रोत में भी कई स्थानों पर बारिश का पानी भर चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›