Report by : CWN Desk
Published at :

देहरादून। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने पद से त्यागपत्र दिया है। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने इसकी पुष्टि की। छह वर्ष के कार्यकाल में मात्र डेढ़ वर्ष रहने के बाद ही डा. राकेश कुमार ने यह पद छोड़ दिया।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार का डेढ़ साल का कार्यकाल खासा चर्चाओं में रहा। आयोग की तीन परीक्षाओं को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दोबारा कराना पड़ा तो वहीं आधा दर्जन से अधिक परीक्षाओं के पूर्व घोषित कार्यक्रम में बदलाव कर उन्हें न‌ई तिथियों पर आयोजित कराना पड़ा।
आयोग के दो अनुभाग अधिकारी पेपर लीक प्रकरण में पकड़े गए और जेल गए। आयोग की परीक्षा से संबंधित पेपर लीक करने बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। विशेष बात यह रही कि इसका संचालन आयोग की परीक्षाओं से संबंधित दो अनुभाग अधिकारियों के हाथों में रहा। इस मामले में कुछ सफेदपोश नेताओं की संलिप्तता भी सामने आई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›