Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री घोषणाओं में लाए गम्भीरता व प्राथमिकता : जिलाधिकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर-

जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणाओं में गम्भीरता व प्राथमिकता लेते हुए कार्यों में गति लाकर पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि योजनाओं का जनता को त्वरित लाभ मिल सके। यह निर्देश मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कही ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो घोषणाओं के प्रस्ताव जनपद से भेज दिये गये है मगर प्रस्ताव स्वीकृत एवं धनावंटन हेतु शासन स्तर पर लम्बित है, उनमें शीघ्र धन आवंटन हेतु पत्र लिखे। साथ ही उन्होंने कहा जो घोषणायें जॉचोंपरांत धनरातल पर संभव नहीं है उन्हें विलोपन के लिए भी शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  20 हजार लीटर का आएगा 219 रुपये बिल
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर नियमित मुख्यमंत्री घोषणों की समीक्षा की जा रही है इसलिए अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणाओं जिनमें धनराशि उपलब्ध हो चुकी है के कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें तथा जिन घोषणाओं की जनपदस्तर से आंगणन भेजी जानी है उन्हें तुरंत भेजने के निर्देश भी दिये, ताकि उन प्रस्तावों में भी शासन से धन आवंटन हो सके। 
   जनपद में 119 मुख्यमंत्री घोषणायें हुई है जिनमें से 87 घोषणा प्रस्तावों में स्वीकृत प्राप्त करते हुए धन आवंटन हुआ है, जिसमें से 46 कार्य पूर्ण हो चुके है, शेष 41 कार्य प्रगति पर है जबकि 31 घोषणा प्रस्ताव शासन एवं विभागाध्यक्ष स्तर पर व 01 घोषणा प्रस्ताव जनपदस्तर पर लम्बित है। 
 बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी जोशी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, युवा कल्याण अधिकारी कीर्ति वर्मा, अधि0अभि0 पेयजल निगम वीके रवि, लघुडाल विमल सुनठा, सिंचाई केके जोशी, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, उद्यान अधिकारी आर.के.सिंह सहित सहायक अभियन्ता लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग आदि मौजूद थे।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement