Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, यात्रा कार्यक्रम घोषित

ऊखीमठ। केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठियों और आचार्यों ने शुभ मुहूर्त निकाला।
केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने शुभ मुहूर्त की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही चार धाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
केदारनाथ यात्रा का कार्यक्रम:

  • 27 अप्रैल: ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में भैरवनाथ की विशेष पूजा।
  • 28 अप्रैल: भगवान केदारनाथ की डोली ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान।
  • 28 से 1 मई: डोली गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी।
  • 2 मई: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
    इस घोषणा से केदारनाथ यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ है।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›