Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये, सीएम धामी ने किया ऐलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स, ऋषिकेश हेलीकाप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं। घायल हुए लोगों में चमोली के दरोगा भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों को एम्स एयरलिफ्ट किए गए। 
चमोली हादसे में मरने वालों की सूची
• उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी

यह भी पढ़ें 👉  यहां आटे के लिए मची भगदड़, एक की मौत

• होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55

• होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष

•  होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली

•  सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष

• सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33

• रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष

• देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष

• योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी

• सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष

• मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर अगले छह माह के लिए कार्मिकों की हड़ताल पर रोक लगाई

•  सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष

• प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी

•  दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33

•  महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष

•  विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष

चमोली हादसे में घायलों की सूची

• महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खैनुरी, उम्र 32

• नरेन्द्र लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 35

• आनंद पुत्र गम्मालाल निवासी पाटुली, उम्र 42

• धीरेन्द्रर रावत पुत्र राजेन्द्र रावत, उम्र 41

• पवन राठौर पुत्र उदय सिंह, चमोली

• सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमानी, उम्र 27

• सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रुद्रप्रयाग, उम्र 34 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement