Connect with us

उत्तराखण्ड

15 सितंबर से दून में पहली बार उत्तराखंड प्रीमियर लीग में 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे मुकाबले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी दून में पहली बार उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। टी-20 की इस लीग में भारतीय क्रिकेटरों के साथ प्रदेशभर के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित होने वाली लीग का शुभारंभ 15 सितंबर से होगा।
शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया, 22 सितंबर तक चलने वाली लीग में महिला और पुरुष टीम के कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। 22 सितंबर तक दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले यूपीएल में भारतीय क्रिकेटर आकाश मधवाल, राजन कुमार, कुनाल चंदेला, आदित्य तरे, आर समर्थ, एकता बिष्ट, नीलम बिष्ट और मानसी जोशी जैसे खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। यूपीएल के पहले संस्करण में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
इनमें नैनीताल एसजी पाइपर्स, देहरादून वॉरियर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन, यूएसएन इंडियंस और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास टीम शामिल हैं। इसमें पांच टीमें पुरुषों और तीन टीमें महिलाओं की होंगी। वर्मा ने बताया, यूपीएल की पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। जबकि, महिला विजेता टीम को सात और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
सीएयू के पदाधिकारियों ने कहा, यूपीएल के उद्घाटन समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए प्रसिद्ध गायकों के साथ कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा लीग का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीते साल नवंबर के बाद से क्रिकेट का कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है। उधर, रखरखाव के अभाव के चलते भी मैदान को खेलने योग्य बनाने के लिए आयोजकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में यूपीएल के साथ स्टेडियम की भी परीक्षा होगी। इतना ही नहीं एक साल में क्रिकेट को छोड़ नाच-गाने के आयोजन होने के कारण भी मैदान की स्थिति ज्यादा खराब हुई है। इस बात को सीएयू के पदाधिकारी भी मान रहे हैं। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा, मैदान को खेलने की स्थिति में बनाने में लंबा समय लग रहा है, जिसके चलते महिला टीम के मुकाबले भी कम रखे गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement