Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 28 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। एक मार्च के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
मुख्य बिंदु:

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से उधमसिंहनगर में कहीं कार बही तो कहीं सड़क पर तैरने लगे वाहन, देखें वीडियो

  • 27 फरवरी: येलो अलर्ट (बारिश, ओलावृष्टि, बर्फबारी)
  • 28 फरवरी: ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश, भारी बर्फबारी)
  • 1 मार्च: येलो अलर्ट (बारिश, बर्फबारी)
  • 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।
  • मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement