Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी कोतवाली से नजदीक पिकअप की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत

एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया, जबकि दूसरे को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन लेकर गए
देहरादून। जैंतनवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मौत हो गई। परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों ने एक जंगली घास चबाई थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि दूसरे को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन मध्य प्रदेश लेकर चले गए।
जैंतनवाला के पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार के अनुसार, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ परिवार उनके क्षेत्र में रहते हैं। वे यहां दिहाड़ी पर काम करते हैं। इनमें दो परिवारों के छोटे बच्चे गुरुवार को घर के पास जंगल में खेल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने वहां कोई घास चबाई, जिसके बाद वे अचेत हो गए। दोनों को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक बच्चे के परिजन तत्काल शव को अपने साथ लेकर मध्य प्रदेश रवाना हो गए। जबकि, रितिक (चार वर्ष) निवासी वादीगढ़ छतरपुर मध्यप्रदेश का शव मोर्चरी में रखवाया गया। इंस्पेक्टर कैंट जीसी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों इसका विसरा सैंपल सुरक्षित रख लिया है। उधर, इस घटनाक्रम से स्थानीय लोग चिंतित हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›