Connect with us

हरिद्वार

गंगनहर में डूबते भाई को बचाने के प्रयास में बह गईं दो सगी बहनें, तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। रविवार को नगर में एक दर्दनाक हादसे के दौरान गंगनहर में डूबते भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें तेज बहाव में बह गईं। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन दोनों किशोरियों का कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजेश हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं और परिवार के साथ रानीपुर के सलेमपुर में किराये पर रह रहे हैं। हाल ही में उनका परिवार हरिद्वार आया था। रविवार को राजेश की बेटियां ईशा (14) और मनीषा (15) अपने छोटे भाई वंश (13) और मामा रवि के साथ बहादराबाद-सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर नहाने गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट सैलानियों के लिए हुआ बंद

नहाते समय अचानक वंश का पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। भाई को डूबता देख ईशा और मनीषा उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ीं। इस बीच वंश ने किनारे की झाड़ियों को पकड़ लिया और किसी तरह बच निकला, लेकिन दोनों बहनें तेज बहाव में बह गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ते कचरे को लेकर छात्र , चिंतित, शोध-पत्रों में उठाया मुद्दा

सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक काफी प्रयासों के बावजूद दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि किशोरियों की तलाश पूरी रात और अगले दिन भी जारी रहेगी।


Select Language

Advertisement